{"vars":{"id": "127470:4976"}}

BJP Bikaner : भाजपा नेता बनवारी शर्मा को छह निकाय चुनावों के समन्वय की कमान
 

 

Rudra News Express Bikaner. 

निकाय चुनावों को लेकर भाजपा बीकानेर देहात ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भाजपा नेता बनवारी लाल शर्मा को निकाय चुनाव समन्वय समिति का जिला संयोजक नियुक्त किया है।

बनवारी लाल शर्मा जिले के छह नगर निकायों नोखा, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नापासर और खाजूवाला में चुनावी गतिविधियों के बेहतर समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे इन निकायों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए चुनावी व्यवस्थाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न समितियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करेंगे।

छह निकायों के लिए संयोजक-सह संयोजक नियुक्त : 

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने छह नगर निकायों के लिए समन्वय टोली की भी घोषणा की है। इसके तहत नोखा में श्रीनिवास झंवर को संयोजक और निर्मल भूरा को सह-संयोजक बनाया गया है।

देशनोक में शिवकिशन परिहार संयोजक और कैलाशदान देपावत सह-संयोजक होंगे। श्रीडूंगरगढ़ में रामेश्वर पारीक संयोजक तथा हेमनाथ जाखड़ सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसी तरह लूणकरणसर में उम्मेद सिंह शेखावत संयोजक और श्याम पारीक सह-संयोजक, नापासर में जसवंत देया संयोजक और राजाराम ओडिया सह-संयोजक तथा खाजूवाला में मोती सिंह राठौड़ संयोजक और डॉ. जे.एन. संधू सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि नियुक्त पदाधिकारी निकाय चुनावों के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का कार्य करेंगे।