BJP Bikaner : ".. अराजकटा हटाओ अभियान" में रतन बिहारी पार्क से कलेक्ट्रेट तक भाजपा की पदयात्रा, सभा में बोले मंत्री मेघवाल ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’
Rudra News Express Bikaner.
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ बीजेपी के अभियान में मंगलवार को बीकानेर में रतन बिहारी पार्क से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकली गई। कलेक्ट्रेट में इस यात्रा का समापन जनसभा के रूप में हुआ। जहां मुख्य वक्ता के तौर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस-विपक्ष पर निशाना साधा। इस सभा में मेघवाल ने एक बार फिर "मोदी कहीं नहीं जाएंगे.." गीत गाया।
ये बोले अर्जुनराम :
मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा, कांग्रेस और सहयोगी झूठ के सहारे देश में नकारात्मकता और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। देश की जनता ऐसी कोशिशों का जवाब दे रही है और आगे भी देती रहेगी।
सिद्धी कुमारी ने भी हमला बोला :
विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि भाजपा हमेशा सच्चाई और जनहित के रास्ते पर चलती है। देश की जनता भाजपा की जनहितैषी नीतियों के साथ खड़ी है। कांग्रेस की ओर से फैलाए जा रहे नकारात्मक माहौल को जनता स्वीकार नहीं करेगी।
जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक श्याम सिंह हाडला ने किया। अध्यक्षता करते हुए भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सभी कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और समाज के विभिन्न वर्गों का आभार जताया।
ये रहे मौजूद :
उप महापौर पंकज गहलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य, महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, मुमताज भाटी, रमजान अब्बासी, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, मोहन सुराना, अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, किशन मोदी, सोहनलाल प्रजापत, सरिता नाहटा, विनोद करोल, सुनीता हटीला, किशन चौधरी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, तरुण स्वामी, झमकू देवी सहित विभिन्न मंडलों और मोर्चों के अध्यक्ष, पार्षद तथा पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया, अनिल शुक्ला, युधिष्ठर भाटी, निशा लिम्बा, आसमा नाज, शबनम बानो, मंजूषा भास्कर, विजय उपाध्याय, ओम सोनगरा, मूलचंद सोलंकी, आनंद सिंह भाटी, संतोष महाराज, शिवलाल तेजी, मुकेश पंवार, मुल्तान बैद, दिनेश भटनागर, दिलीप पुरी और राजकुमार पारीक आदि ने भी भागीदारी निभाई।