BJP Bikaner : देहात जिलाध्यक्ष पंचारिया ने 6 नगर निकायों में संयोजक-सहसंयोजक नियुक्त
Rudra News Express Bikaner.
आगामी निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने छह नगर निकायों के लिए चुनाव समन्वय टोली की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि नोखा, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नापासर एवं खाजूवाला नगर निकायों में चुनावी गतिविधियों के बेहतर संचालन और संगठनात्मक समन्वय के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है।
उन्होंने कहा कि समन्वय टोली के पदाधिकारी चुनावी गतिविधियों के समन्वय, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
किस नगर निकाय में किसे जिम्मेदारी?
- नोखा: श्रीनिवास झंवर — संयोजक, निर्मल भूरा — सह-संयोजक
- देशनोक: शिवकिशन परिहार — संयोजक, कैलाशदान देपावत — सह-संयोजक
- श्रीडूंगरगढ़: रामेश्वर पारीक — संयोजक, हेमनाथ जाखड़ — सह-संयोजक
- लूणकरणसर: उम्मेद सिंह शेखावत — संयोजक, श्याम पारीक — सह-संयोजक
- नापासर: जसवंत देया — संयोजक, राजाराम ओडिया — सह-संयोजक
- खाजूवाला: मोती सिंह राठौड़ — संयोजक, डॉ. जे.एन. संधू — सह-संयोजक
भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि नियुक्त पदाधिकारी संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में संगठन और चुनावी गतिविधियों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।