{"vars":{"id": "127470:4976"}}

BJP शिवबाड़ी मंडल ने अखिलेश प्रताप सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली

 

RNE Bikaner.
 

बीकानेर में स्वाधीनता दिवस के मौके पर हर ओर तिरंगा यात्राएं निकल रही है। इसी कड़ी मन भाजपा शिव बाड़ी मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष  अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, पार्षद संजय गुप्ता,‌ हिमांशु शर्मा, तिरंगा यात्रा मंडल प्रभारी जिला मंत्री एडवोकेट सुमन  शेखावत, मंडल महामंत्री नरेन्द्र सिंह आबड़सर, तिरंगा यात्रा मंडल संयोजक कुशाल चन्द बाराषा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली वृन्दावन पार्क सेक्टर नं 4 जय नारायण व्यास कोलोनी‌‌‌ से शुरू होकर पोलीटेक्निक कोलेज चौराहा होते हुए, युको बैंक, मूर्ति चोराहा से हेमू सर्किल होते हुए वृंदावन पार्क में समापन हुई।

मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी ने बताया कि रैली में मधुरिमा सिंह, सरिता नाहटा, मंजूषा भास्कर,हेमा सिंह, दीपशिखा विजय, करूणा गुप्ता, उर्मिला गोयल, सुरभि अग्रवाल,सरिता गुजर्र,तारा,‌ ज्योती अरोड़ा, राजेन्द्र सिंह भाटी, लक्ष्मण सारस्वत, गोविंद भार्गव, अजय कसेरा, किशन प्रजापत, अरूण चूम, घनश्याम शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सोहनलाल चांवरिया, पंकज सुथार,‌ तरूण गुरेजा, दिनेश महर्षि, महेंद्र शर्मा, दिनेष मोदी, संजय पारीक, नरेन्द्र सिंह भाटी, चंद्रेश सोनगरा इत्यादि मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता व आम जन व बच्चों कि भागीदारी रही।