{"vars":{"id": "127470:4976"}}

देशनोक में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने वार्ड 21 व 22 में किया जनसंवाद !!

 

RNE Bikaner

देशनोक देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का विजय अभियान लगातार तेज हो रहा है। आज कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने वार्ड 21 में भाजपा प्रत्याशी लीला देवी सोनार एवं वार्ड 22 में भाजपा प्रत्याशी सीतादान बारहठ के समर्थन में जनसंवाद किया। इस दौरान विधायक भाटी ने स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की तथा क्षेत्र के विकास को लेकर भाजपा की प्रतिबद्धता से अवगत करवाया।

विधायक भाटी ने कहा कि देशनोक के विकास के लिए मजबूत और जवाबदेह स्थानीय निकाय आवश्यक है। भाटी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी एकजुटता के साथ प्रत्येक घर तक पहुंचें और भाजपा की विकासपरक सोच एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।

वहीं अन्य वार्डों में भी भाजपा प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से आत्मीय संवाद कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की तथा भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विगत कांग्रेस बोर्ड के कार्यकाल की नाकामियों एवं विकास के अभाव को भी जनता के समक्ष रखा गया। साथ ही पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश की भाजपा सरकार तथा विधायक स्तर पर देशनोक के लिए करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों, स्वीकृत बजट एवं चल रहे कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन के समक्ष विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा बोर्ड बनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशनोक को विकास की नई गति देने के लिए भाजपा का मजबूत बोर्ड आवश्यक है।

प्रधान चुनाव कार्यालय से भी विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा लगातार वार्डवार चुनावी गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

देशनोक नगरपालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नथमल सुराणा, मेघदान चारण, नथुराम कड़ेला, रुक्मणी देवी, बाबू नायक, अनिल सारड़ा (C.A.), मैना कंवर, ललिता देवी, रमेश चन्द्र उपाध्याय, काना राम धूरखवाल, शिव दयाल बारड़, सोनू कंवर (समर्थित भाजपा), देवेन्द्र सिंह चारण, मुन्नी देवी, ममोल देवी, गोपाल राम मेघवाल, लीला देवी नाहटा, राधा देवी, रूप दान चारण, विनोद दान चारण, लीला देवी सोनार, सीता दान बारड़, श्याम सिंह चारण, चन्दा देवी एवं राम कंवरी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

भाजपा का संदेश स्पष्ट है देशनोक का विकास, मजबूत स्थानीय निकाय और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा बोर्ड।