{"vars":{"id": "127470:4976"}}

BKESL :  ट्रांसपोर्ट नगर में 01ः30 बजे चालू होगी बिजली, देखिये बाकी इलाकों में कब, कहां कटौती!
 

 

RNE Bikaner. 

बिजली तंत्र के लगातार चल रहे रख-रखाव के कारण आज यानी 14 फरवरी को भी बीकानेर के कई इलाकों में अलग-अलग समय में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सुबह से ही जहां कुछ इलाकों में बिजली कटौती चल रही है वहीं दोपहर से शाम तक कई इलाकों में कटौती रहेगी। बिजली कटौती की यह अवधि अलग-अलग इलाकों में एक से लेकर 04ः30 घंटे तक रहेगी।

बीकेईएसएल के प्रवक्ता के मुताबिक जीएसएस /फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई आदि के दौरान शनिवार 14 फरवरी को प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 01:30 बजे तक सेक्टर 3 एमडीवी, सेक्टर 4 एमडीवी, सेक्टर 5 एमडीवी, गणेश विहार, वर्धमान नगर, वैभव नगर, ऋद्धि सिद्धि कॉलोनी, शांतिनाथ आंगन, शांतिनाथ वाटिका, धीरज विहार, विद्याधर नगर स्वराज नगर, गेमनापीर रोड कर्मिसर का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। 

इसी तरह सुबह प्रातः 10:30 बजे से 11:30 बजे तक समता नगर, करणी नगर सेक्टर ए एव बी, लालगढ पैलेस का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। 

दोपहर 03 से सांय 06 बजे तक  राजीव नगर, सर्वोदय बस्ती सेक्टर 6 से 10 का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। i

सुबह 08:30 से 10 बजे तक नरेंद्र भवन होटल, कैलाश पुरी, गांधी कॉलोनी का क्षेत्र प्रभावित है। इसी तरह सुबह 08:30 बजे से 10:30 बजे तक ट्रांसपोर्ट गली, विशाल मेगामार्ट, स्टेशन रोड आदि क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।