{"vars":{"id": "127470:4976"}}

BKESL : सोलर कनेक्शन के लिए बीकानेर में सेवा सेतु शिविर, पीएम सूर्य घर योजना की मिलेगी जानकारी
 

सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की दूर होंगी शंकाएं
 
 

Rudra News Express Bikaner. 

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने और आमजन को योजना के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को बीकानेर में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर BKESL के पब्लिक पार्क स्थित कस्टमर केयर सेंटर कार्यालय में लगेगा।

बीकेईएसएल के प्रवक्ता के अनुसार, शिविर में  उपभोक्ताओं को घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगाने, योजना के तहत मिलने वाली केंद्रीय वित्तीय सहायता (सब्सिडी) और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। 

इसके अलावा योजना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की जाएंगी। शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और रूफटॉप सोलर स्थापना की प्रक्रिया से परिचित कराना है।