{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर में BKESL का नया कॉर्पोरेट ऑफिस शुरू, JNV कॉलोनी से होगा संचालन

 

RNE, BIKANER.

बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (BKESL) ने मंगलवार को अपने नए कॉर्पोरेट ऑफिस का शुभारंभ किया। अब कंपनी का कॉर्पोरेट कार्यालय पवनपुरी के स्थान पर जय नारायण व्यास (जेएनवी) कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर VI-A-36 से संचालित होगा।

 

नए कार्यालय का उद्घाटन सीईएससी राजस्थान के सीईओ श्रीप्रकाश जोशी, वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंस) ज्ञानेन्द्र अग्रवाल तथा वाइस प्रेसिडेंट (एचआर एंड एडमिन) अरूनाभा साहा ने फीता काटकर किया।

 

इस अवसर पर बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह, चीफ मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौधरी, प्रमोद वर्मा, हेड एचआर जयदीप सिंह राठौड़, संजय झा और कमर्शियल हेड अर्णव गोस्वामी सहित कंपनी के अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने कहा कि जोधपुर डिस्कॉम की फ्रेंचाइजी के रूप में बीकेईएसएल बीकानेर शहर में विद्युत वितरण का कार्य कर रही है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य शहर के उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए कंपनी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है। विद्युत वितरण के साथ-साथ बिलिंग, नए बिजली कनेक्शन और अन्य उपभोक्ता सेवाओं को अधिक सरल और प्रभावी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है और उपभोक्ताओं का विश्वास ही बीकेईएसएल की सबसे बड़ी पूंजी है।