नगेन्द्र के उपन्यास ' कबीरा सोई पीर है ' पर पुस्तकालोचन आज, शाम 5.15 बजे, नालंदा स्कूल परिसर, नत्थूसर गेट के बाहर में होगा आयोजन
Updated: Nov 9, 2025, 12:08 IST
RNE Bikaner.
राजस्थानी व हिंदी के लेखक, आलोचक व चित्रकार नगेन्द्र नारायण किराड़ू के राजस्थानी उपन्यास ' कबीरा सोई पीर है ' पर आज शाम 5. 15 बजे पुस्तकालोचन होगा। प्रज्ञालय की तरफ से यह आयोजन लक्ष्मी नारायण रंगा सदन, नालंदा स्कूल परिसर, नत्थूसर गेट के बाहर में आयोजित होगा।
इस पुस्तकालोचन के आयोजन की अध्यक्षता कमल रंगा करेंगे और डॉ उमाकांत गुप्त मुख्य अतिथि होंगे। अशोक व्यास मुख्य वक्ता होंगे जबकि राजाराम स्वर्णकार व आत्माराम भाटी संवादी होंगे। आयोजन का संचालन गिरिराज पारीक करेंगे।