{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पुस्तकें दिमाग को समृद्ध और व्यक्तित्व को अलंकृत करती हैं: डॉ. आर. डी. सैनी

 

RNE Network.

पुस्तकें ही वह प्रेरणा पुंज हैं जिनसे दोस्ती करने पर वे आपका मार्गदर्शन करती हैं। पुस्तकें दिमाग को समृद्ध और व्यक्तित्व को अलंकृत करती हैं। पुस्तकें वह जादुई शक्ति है जो मनुष्य को उन्मुक्त आकाश में उड़ने के पंख प्रदान करती हैं।

उक्त विचार राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं साहित्यकार डॉ. आर. डी. सैनी ने प्रयास संस्थान द्वारा शनिवार शाम स्थानीय सूचना केंद्र में आयोजित सोहन सिंह दुलार स्मृति कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि शिक्षा ही वह जरिया है जो प्रगति की ओर ले जाता है, उनका पूरा जोर शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने पर रहेगा। विधायक सहारण ने जिला नोडल कॉलेज राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू के प्रतिनिधि डॉ. हरीश शर्मा को प्रयास पुस्तक उपहार योजना में चयनित पुस्तकों को भेंट किया। सहारण ने इस अवसर योजनांर्गत प्रदत्त पुस्तकों को राजकीय विद्यालयों के पुस्तकालयों में रखने हेतु विधायक निधि से रैंक खरीदने हेतु पांच लाख रुपये की विधायक निधि की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय सिंडिकेट के पूर्व सदस्य प्रो. एच. आर. ईसराण ने शिक्षाविद सोहन सिंह दुलार के आठवें स्मृति दिवस पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके परिजनों द्वारा इस योजना में जुड़ना सबसे अच्छी श्रद्धांजलि है। दुलार का जीवन बालिका शिक्षा और अनुशासन को समर्पित रहा। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दुलार ने स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम में प्रयास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने अतिथियों का स्वागत किया एवं योजना के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रयास पुस्तक उपहार योजनांतर्गत जिले के बनवारी शर्मा खामोश, डॉ. रामकुमार घोटड़, राजेंद्र शर्मा मुसाफिर, घनश्याम नाथ कच्छावा, देवकरण जोशी, किशोर कुमार निर्वाण, उम्मेद धानिया, स्नेहलता शर्मा, मोहन सोनी चक्र एवं विवेक दीप आदि दस लेखकों की किताबों का क्रय किया गया एवं लेखकों को अतिथियों ने मूल्य भेंट किया। लेखक राजेंद्र मुसाफिर एवं मोहन सोनी ने पुस्तकों की बात रखी। धन्यवाद डॉ. मदन सिंह दुलार ने व्यक्त किया। संचालन डॉ. उम्मेद सिंह गोठवाल ने किया।
 

इस अवसर पर दुलार परिवार के राकेश दुलार, संजय पूनिया, जयश्री दुलार, ओमदा दुलार, आविष्का दुलार ने सोहनसिंह दुलार को आठवीं पुण्यतिथि पर याद किया एवं ऐसे स्मृति कार्यक्रम की प्रशसा की।

कार्यक्रम में रामगोपाल बहड़, श्यामसुंदर शर्मा, जिला उपप्रमुख महेंद्र सिंह न्यौल, रामगोपाल शर्मा, रियाजत अली खान, उमाशंकर शर्मा, रामेश्वर प्रजापति रामसरा, सोहन लाल फगेड़िया, नरेंद्र सैनी, डॉ. शमशाद अली, अशोक डूडी, विकास मील, सहीराम पूनिया, मनराज कांटीवाल, मनीष कुमार, रामस्वरूप कटारिया, राधाकृष्ण दईया, विजयकांत शर्मा, गिरधारी तंवर, शैलेंद्र माथुर, मुकेश ईसराण, रामचंद्र गोयल आदि साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।