Boxing Championship : बीकानेर 7 पदक जीतकर बना राजस्थान का उपविजेता
Jun 4, 2026, 20:54 IST
RNE Bikaner.
दौसा में आयोजित जूनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 1 से 3 जून 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीतकर टीम को राज्य में उपविजेता (द्वितीय स्थान) का गौरव दिलाया।
जिला बॉक्सिंग संघ बीकानेर के सचिव योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन मुकाबले खेलते हुए पदक हासिल किए।
स्वर्ण पदक विजेता :
* 48-50 किलोग्राम भारवर्ग : अनीता
* 52-54 किलोग्राम भारवर्ग : मानवेन्द्र सिंह
* 66-70 किलोग्राम भारवर्ग : अर्जुन
रजत पदक विजेता :
* 63-66 किलोग्राम भारवर्ग : गौरव पुरोहित
* 70-75 किलोग्राम भारवर्ग : माही आचार्य
कांस्य पदक विजेता :
* 54-57 किलोग्राम भारवर्ग : प्रतिज्ञा शर्मा
* 54-57 किलोग्राम भारवर्ग : तेजस यादव
खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ और विजेन्द्र रंगा को दिया। इस अवसर पर प्रदीप सिंह शेखावत, मकबूल हुसैन सोढ़ा, दानवीर सिंह भाटी, भैरुरत्न ओझा, मोहम्मद जावेद, दिलकांत सिंह माचरा, रेखाराम भाम्भू, शीशपाल सिंह शेखावत, भूपेश सिंह राठौड़ और तेजस्वी कंवर सहित अनेक खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।