{"vars":{"id": "127470:4976"}}

नहरबंदी : JNV Bikaner के एक सेक्टर में जलापूर्ति का समय बदला, जानिए कब आएगा पानी!

 

RNE Bikaner. 

नहरबंदी के चलते बीकानेर जहां भीषण जल-संकट से जूझने लगा है वहीं लाइन टूटने और मशीनों में खराबी आने से कोढ़ में खाज का काम हो रहा है। एक दिन छोड़कर जरूरत से आधा पानी मिलने के बीच ही अब JNV कॉलोनी के बाशिंदों को मिलने वाले पानी का टाइम टेबल भी बदल रहा है। 

जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है, जयनारायण व्यास कॉलोनी में जलदाय विभाग के पम्प हाउस में रखरखाव कार्य के चलते सम्बंधित क्षेत्र के जलापूर्ति समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

जलदाय विभाग के नगर उत्पादन, वितरण एवं राजस्व उपखंड 11 के सहायक अभियंता राजेंद्र चौहान के अनुसार व्यास कॉलोनी जलाशय से होने वाली जलापूर्ति क्षेत्र व्यास कॉलोनी सेक्टर-1 और 2, चाणक्य नगर तथा खींचड़ निवास वाली गली एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार के निर्धारित समय सायं 4:30 बजे से 6 बजे के स्थान पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक की जाएगी।