{"vars":{"id": "127470:4976"}}

CBSE National Boxing : बीकानेर की गर्विता चौधरी, बेनेश, हर्षिता पंचारिया, कृति व्यास, वंशिका व्यास मुक्केबाज दिखाएंगी दमखम!

 

Rudra News Express Bikaner. 

नवरात्रा के बीच बालिकाओं के शक्ति रूप को लेकर अच्छी खबर आई है। खबर यह है की बीकानेर जिले की पांच बालिका मुक्केबाज CBSE नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी।  हरियाणा के कैथल में 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में गर्विता चौधरी, बेनेश, हर्षिता पंचारिया, कृति व्यास और वंशिका व्यास भाग लेंगी। 

गर्विता से पदक की उम्मीद : 

गर्विता चौधरी के प्रदर्शन पर इसलिए नजर रहेगी क्योंकि वह इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस बार भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। खेल प्रेमियों को विश्वास है कि गर्विता अपने दमदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीत सकती हैं।

खुशी और बधाई : 

नेशनल बॉक्सिंग में बीकानेर की पाँच बेटियों के चयन पर बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़, ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक प्रदीप सिंह शेखावत, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मकबूल हुसैन सोढ़ा, कोच विजेन्द्र रंगा, बॉक्सिंग संघ आयोजन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व सरपंच राजपाल कुल्हरी, बास्केटबॉल के पूर्व कप्तान दानवीर सिंह भाटी, भैरुरतन ओझा, शीशपाल सिंह शेखावत, सीताराम सियाग, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास और भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को बधाई दी।