{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सेमीफाइनल और फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर बने चैंपियन

 

RNE Bikaner

BDSA बैडमिंटन अकादमी में अभ्यास करने वाले युवा खिलाड़ी कपिल राठौड़ ने अंडर-11 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। कपिल ने सेमीफाइनल मुकाबले में युवान गोयल को 15-11, 15-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भी उन्होंने अपना बेहतरीन खेल जारी रखते हुए लक्ष्यित रेवाड़ को 15-13, 15-9 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

कपिल राठौड़ की इस सफलता में उनके कोच बलमुकुंद पुरोहित और किशन राठौड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों कोच के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास से कपिल अपने खेल में लगातार सुधार कर रहे हैं।

कपिल की इस उपलब्धि पर BDSA बैडमिंटन अकादमी में खुशी का माहौल है। उनकी इस शानदार सफलता ने अकादमी का नाम रोशन किया है और अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया है।