CM Bhajan Lal दो दिन बीकानेर में, स्वतंत्रता दिवस समारोह सहित कई आयोजनों में शामिल होंगे
Rudra News Express Jaipur- Bikaner.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार से दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मेघासर में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद पीबीएम अस्पताल, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय और महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
14 अगस्त : पहला दिन
दोपहर 3:25 बजे — मेघासर हेलीपैड पहुंचेंगे।
इसके बाद — मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण और कार्यकर्ताओं से संवाद।
शाम 5:40 बजे — स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और किसान भवन में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
शाम 6:10 बजे — पीबीएम अस्पताल में श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल (मेडिसिन विंग) का लोकार्पण एवं अवलोकन।
शाम 6:50 बजे — राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एट होम, हाई टी और ड्रोन शो।
रात 8:20 बजे — महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
15 अगस्त : दूसरा दिन
सुबह 8:30 बजे — स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण।
सुबह 8:55 बजे — शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करेंगे।
सुबह 9:05 बजे — डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सुबह 11:25 बजे — जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान सभागार में ‘युवा संवाद : विकसित राजस्थान 2047’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 12:35 बजे — नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
बीकानेर में मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों, स्वतंत्रता दिवस समारोह और ‘विकसित राजस्थान 2047’ के युवा संवाद के लिहाज से खास माना जा रहा है।