{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner Monsoon Alert : कलेक्टर नम्रता वृष्णि पेट्रोल-गैस डीलर्स को दिये खास निर्देश
 

 

RNE Bikaner.
 

मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में अतिवृष्टि, बाढ़ सहीं प्राकृतिक आपदा की आशंका देखते हुए बीकानेर जिला प्रशासन ने कई एहतियाती उपाय शुरू किया हैं। इसी कड़ी में जरूरत की सामग्री का पर्याप्त भंडारण करना भी शामिल है। कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इस लिहाज से पेट्रोल और गैस डीलर्स के कई निर्देश दिये हैं। 
 

प्रत्येक पंप पर 02 हजार लीटर डीजल,  01 हजार लीटर पेट्रोल रिजर्व रखें :
 

जिला मजिस्ट्रेट और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने समस्त पेट्रोल और डीजल के विक्रेताओं को 30 सितंबर 2025 तक 2000 लीटर डीजल व 1000 लीटर पेट्रोल का स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं। इस आरक्षित स्टॉक में डेड स्टॉक शामिल नहीं होगा।
 

हर गोदाम में 25 गैस सिलेंडर का स्टॉक आरक्षित : 
 

कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आगामी मानसून के दौरान बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति में प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रसोई गैस उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित एजेंसी को अपने यहां निर्धारित स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में जारी आदेशानुसार  प्रत्येक गैस एजेंसी को अपने अधिकृत गोदाम में 25 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 30 सितंबर 2025 तक स्टॉक में आरक्षित रखने होंगे।