कांग्रेस बीकानेर: अंता में प्रमोद जैन भाया की जीत पर कांग्रेस ने खुशी मनाई
RNE, Jaipur-Bikaner.
राजस्थान के अंता विधनसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की जीत पर कांग्रेस जमकर खुशी मना रही है। कांग्रेस नेता इस चुनाव को भाजपा की भजन लाल सरकार का लिटमस टेस्ट बताते हुए इसे सरकार की विफलता साबित करने मंे लगे हैं।
15 हंजार से अधिक वोटों से जीते भाया:
अंता विधानसभा में जहां त्रिकोणीय मुकाबले मंे कड़ी टक्कर लग रही थी वहां कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया 15 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं। भाया ने 69571 वोट लिये। दूसरे नंबर पर भाजपा के मोरपाल सुमन रहे। सुमन ने 53959 ईवीएम वोट लिये। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा 53800 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
बीकानेर देहात कांग्रेस ने मनाया जश्न:
बीकानेर में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल सहित कांग्रेस नेता देहात कार्यालय मंे जुटे। नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाये। गुलाल उड़ाई। कांग्रेस के समर्थन मंे नारे लगाये। एक-दूसरे को मिठाई खिलाफर बधाई दी।
इस मौके पर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनराम सियाग ने कहा, राजस्थान की जनता ने भाजपा की भजनलाल सरकार को नकार दिया है। लिटमस टेस्ट में सरकार विफल साबित हुई है। सरकार ने पूरी मशीनरी का उपयोग किया। कई चुनावी हथकंडे अपनाए। इसके बावजूद जनता भुलावे में नहीं आई और कांग्रेस के प्रति समर्थन जताया। सियाग ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा सहित समूचे नेतृत्व की मेहनत को भी इस जीत का श्रेय दिया।
7 राज्यों के 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:
दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग हुई है। इनमें राजस्थान के अंता (बारां) में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया जीत गए।
पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के हरमीत संधू, मिजोरम के डम्पा से मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के डॉ. आर ललथंगलियाना और जम्मू-कश्मीर के नागरोटा में बीजेपी उम्मीदवार देवयानी राणा चुनाव जीत गई हैं। वहीं, झारखंड के घाटशिला सीट से पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पिछड़ गए हैं। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी, तेलंगाना की जुबली हिल्स में कांग्रेस और ओडिशा की नुआपाड़ा में बीजेपी आगे चल रही है।