{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा की निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की कार्यशाला सम्पन्न

गंभीर,वफादार,कर्मठ और उसी वार्ड के निवासी को मिलेगा टिकट - कल्ला
टिकट पार्टी के समर्पित व्यक्ति को मिलेगा, ना कि किसी सिफारशी को - मदन गोपाल मेघवाल

कांग्रेस का बोर्ड बनना तय, ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य करे  - यशपाल गहलोत

 

RNE Bikaner.

 बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ एक दिवसीय विशेष कार्यशाला कल देर रात को सम्पन्न हुई, कार्यशाला में कांग्रेस के तय बोर्ड को देखते हुए सभी ने हाथ उठाकर इस बात का समर्थन दिया कि वे हर हाल में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे और सभी ने एक स्वर में आगामी चुनाव बीकानेर नगर निगम हेतु तय किया कि अबकी बार साठ पार कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि राज्य और बीकानेर का चौमुखी विकास करवाने की क्षमता अगर किसी में है तो कांग्रेस पार्टी में है और इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने ही बीकानेर में विकास के नए नए सौंपान दिए, निगम चुनाव को लेकर कल्ला ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है और इसे देखते हुए आप सभी से गुजारिश है कि पार्टी जिसको भी अधिकृत प्रत्याशी घोषित करे उसे जिताने में कोई कसर नहीं रखनी है और आप सभी लोगों को विश्वास दिलाता हु कि पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार वही होगा जो पार्टी के प्रति वफादार हो, पार्टी के प्रति गंभीर हो और जिस वार्ड से चुनाव लड़ रहा हो उसी वार्ड का निवासी हो पार्टी के प्रति कर्मठ व्यक्ति ही इस बार निगम चुनाव में प्रत्याशी होगा बस आप लोग किसी छोटी मोटी बात को लेकर चूक मत करना और कांग्रेस के अधिकतम पार्षद जितने पर ही हम सभी का भविष्य टिका है

जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने जाँबाज सदस्यों के बूते आज भी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी और संगठन है इसकी नींव वे कार्यकर्ता है जो चौबीस घंटे पार्टी के लिए समर्पित रहते है और निकाय चुनाव में मेरी जिम्मेदारी है कि में उन्हीं लोगों का चयन करूं जो संगठन और पार्टी की गरिमा का ख्याल रखे और आप सभी लोग धैर्य रखे टिकट उसी को मिलेगा जो व्यक्ति वार्ड की पसंद हो जितने वाला हो और इन सबसे ऊपर पार्टी का सच्चा सिपाही हो सिफारशी व्यक्ति जो पार्टी के लिए कभी आए ही नहीं किसी का भाई, किसी की बहन, किसी का भतीजा, किसी की बहू ये प्रत्याशी नहीं होंगे प्रत्याशी होगा तो सिर्फ वो जो संगठन के कार्यक्रमों में भागीदारी करता है और इन फिरकापरस्त भाजपाइयों से हमे घबराने की आवश्यकता नहीं है हम बोर्ड भी बनाएंगे और शहर का समुचित विकास भी करवाएंगे

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो निचले स्तर तक के व्यक्ति के लिए शहर के विकास के लिए काम करती है आप सभी लोग बोर्ड बनाने की तैयारी में पूरी ईमानदारी से जुट जाए आने वाला समय कांग्रेस का है यशपाल गहलोत ने कहा पूरी सावधानी से टिकट वितरण किया जायेगा फिर भी कभी कोई गलती हो जाती है उसको लेकर पार्टी की शान को खराब ना करे आपका कार्य उस और ध्यान दिलाना है और हमारा कार्य आपके सम्मान को मान को स्वाभिमान को बनाए रखना है आज हमने कोई चूक की तो यकीन मानिए भविष्य में फिर कोई आपका नाम तक नहीं लेगा इसलिए जिसको भी टिकट दे हमारी प्राथमिकता उसे जिताने की हो तभी आप और हम सभी का अस्तित्व मजबूत होगा

संगठन महासचिव रमजान अली कच्छावा ने जिला कांग्रेस के फॉर्मेट की जानकारी देते हुए कहा कि जिन जिन व्यक्तियों को चुनाव  लड़ना है उनको वो फॉर्मेट भरकर जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करवाना होगा फिर जो सर्वे रिपोर्ट आएगी उसके साथ मिलान करके टिकट दी जाएगी

प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान ने कहा कि भाजपा के गलत निर्णयों से जनता में भारी रोष है और कांग्रेस पार्टी को इस से फायदा होने वाला है लेकिन इसके लिए हमें भी पार्टी के प्रति समर्पित होना होगा

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि कार्यशाला को पूर्व उपमहापौर हारून राठौड़,  प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकबर खादी, sc अध्यक्ष प्रफुल्ल हटीला स्थानीय निकाय अध्यक्ष हसन अली गौरी, ओबीसी जिला अध्यक्ष उमा करल, राजीव गांधी पंचायती राज अध्यक्ष नंदलाल जावा, पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुजाहिद हुसैन कुरेशी, वरिष्ठ कांग्रेसी सोहन चौधरी, उपाध्यक्ष अरविंद मिड्ढा, हजारीमल देवड़ा, दिलीप बांठिया, कमल कल्ला, सुखदेव नाथ,ओमप्रकाश लोहिया सुनीता गौड़, आशा देवी स्वामी, मुमताज शेख, पार्षद जुलेखा बानो, पार्षद दुर्गादास छगाणी, जावेद पडिहार, ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहने का कहा, संचालन नितिन वत्सस ने किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, सेवादल विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे