{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पुरानी जेल के पास निर्माण तोड़ा, स्वर्णकार समाज बोला-हमारी है जमीन! जबरदस्त तनाव!

 

Rudra News Exoress Bikaner. 

बीकानेर में रविवार को प्रशासन की ओर से निर्माण तोड़ने की एक कार्रवाई से स्वर्णकार समाज में आक्रोश है। प्रशासन ने जिस निर्माण को अतिक्रमण मानते हुए तोड़ा उसे स्वर्णकार समाज अपनी जमीन पर किया जा रहा काम बात रहा है। समाज के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से तीखी नोक-झोंक हुई।

मामला बीकानेर में पुरानी जेल के पास हुए एक अधूरे निर्माण से जुड़ा है। रविवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंची BDA की टीम ने निर्माण पर जेसीबी मशीन चलवाकर ध्वस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर समाज के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताया। 

समाज के प्रतिनिधि हाथों में कागज थामे अधिकारियों से कहते रहे, "आप एक बार नोटिस तो देते। हमारे कागज तो देख लेते। पहले भी बात हुई थी।" इस पर महिला अधिकारी भी तैश में दिखी और बोली-हमें तोड़ने का आदेश है। उस आदेश की पालना की है। पुलिस अधिकारी बीच-बचाव करते नजर आए।

कार्रवाई कर प्रशसनिक दस्ता मौके से रवाना हो गया। समाज का प्रथिनिधिमंडल कोतवाली थाने पहुंचा। यहां अधिकारियों से लंबी बातचीत हुई। अभी पूरे ममले को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। सामाजिक प्रतिनिधियों ने इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।