एलडीसी चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कल होगी, सुबह 10 से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी
Aug 2, 2026, 11:01 IST
RNE Bikaner.
एलडीसी पद के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों की पोस्टिंग का काम आरम्भ हो गया है। इस बार चयनित एलडीसी का पदस्थापन काउंसलिंग के माध्यम से होगा। काउंसलिंग का शिड्यूल जारी कर दिया गया है।
एलडीसी भर्ती - 2024 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति और पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कल 3 अगस्त को श्रीगंगानगर सर्कल स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों की वरीयता सूची के आधार पर पदस्थापन दिया जायेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 10 से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।