{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Crime Bikaner: 01 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त, 03 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर रेंज स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त
 
 

RNE Bikaner.

राजस्थान पुलिस की बीकानेर रेंज स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 1 क्विंटल 10 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई 15 फरवरी 2026 को बीकानेर रेंज स्पेशल टीम एवं राजियासर थाना पुलिस (जिला श्रीगंगानगर) के संयुक्त अभियान में की गई। पुलिस ने राजियासर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने इस मामले में पंजाब के जिला मानसा निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनमें सनेल सिंह (20), जसवंत सिंह (35) एवं लवप्रीत सिंह (33) शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से डोडा पोस्त के साथ स्कॉर्पियो वाहन नंबर HR51AR0583 भी जब्त किया गया।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में गहन पूछताछ की जा रही है। तस्करी के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के प्रयास जारी हैं। इस कार्रवाई में राजियासर थाना पुलिस और बीकानेर रेंज स्पेशल टीम के अधिकारियों एवं जवानों की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।