{"vars":{"id": "127470:4976"}}

एसआईआर में वोटर कटिंग के खिलाफ भंवरसिंह भाटी के धरने में उमड़ी भीड़, प्रशासन रिव्यू को तैयार

 

RNE Bikaner.

पूर्व मंत्री और कोलायत से दो बार विधायक रहे भंवरसिंह भाटी ने कोलायत में धरना देकर जहां अपनी ताकत दिखाई वहीं आमतौर पर संयमित दिखने वाले भाटी ने अपने भाषण में कड़े तेवर भी दिखाए। भाटी की ताकत और तेवर देख प्रशासन ने मामला गरमाने से पहले ही सुलझाने का निर्णय लिया और एसडीएम ने धरनास्थल पर पहुंचकर न केवल भाटी का ज्ञापन लिया वरन पूरे मामले मंे ठोस कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

भाटी का हमला-सरकार के दबाव में नाम काटने की तैयारी:
 

दरअसल मतदाता सूची से फर्जी तरीके से नाम काटने के आरोपों को लेकर पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में धरना एवं विरोध प्रदर्शन रखा गया। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने आरोप लगाया कि श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में हजारों वास्तविक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से फर्जी व बल्क में जमा किए गए फॉर्म-7 के माध्यम से काटने का प्रयास किया गया था। प्रशासन सरकार के दबाव में यह काम कर रहा है इसे सहन नहीं करेंगे।

क्या अंशुमानसिंह भाटी की लिस्ट का विरोध : 
 

प्रेस बयान में बताया गया है कि धरना स्थल पर पहुंचे उपखंड अधिकारी श्रीकोलायत ने स्पष्ट किया कि जिन 3352 ऑफलाइन फॉर्म-7 को लेकर विवाद खड़ा हुआ, वे सभी बल्क में श्रीकोलायत के वर्तमान विधायक अंशुमान सिंह भाटी के पत्र के साथ प्राप्त हुए थे।

यह समझौता और आश्वासन : 
 

दावा है कि धरने के दौरान उठाई गई सभी प्रमुख मांगों को प्रशासन द्वारा स्वीकार कर लिया गया। उपखंड अधिकारी श्रीकोलायत राजेश नायक एवं वृताधिकारी श्रीकोलायत संग्राम सिंह स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मांगों पर सहमति जताई।
 

यह बनी सहमति : 
 

जिन मांगों पर सहमति बनी है उनमें कहा गया है कि संदिग्ध व फर्जी फॉर्म-7 की गहन जांच करवाई जाएगी। दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के नहीं काटा जाएगा। मतदाताओं के सत्यापन हेतु उन्हें उपखंड कार्यालय नहीं आना होगा, बल्कि उनका सत्यापन संबंधित बूथ अथवा गांव में ही कर लिए जाएगा।

ये रहे मौजूद : 
 

इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकोलायत मदन मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बज्जू गणपतराम सीगड़, प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवलाल गोदारा, पीसीसी सदस्य गणपतराम खीचड़, प्रधान प्रतिनिधि झंवरलाल सेठिया, बज्जू सरपंच कप्तान मोहनलाल गोदारा, सरपंच रामेश्वर भूतड़ा, सरपंच मोहनदान दासोडी, घमाराम माकड़ सरपंच भेलू, पूर्व सरपंच देवी सिंह रावलोत, मोहनदान चारण, हरि सिंह सांखला, खेमाराम मेघवाल, रूपाराम मेघवाल, शिवलाल मेघवाल, सहीराम सारण, जिलाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ ओमप्रकाश जी सैन, चेयरमैन मंडी हजारी राम गैदर, पूर्व सरपंच रामगोपाल सियाग, kvss चेयरमैन हरिराम सियाग, गाढ़वाला सरपंच मोहनराम सारण, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस जैत सिंह भाटी, डालू सिंह भाटी, अमोलख कुमावत, अनोपाराम बेनीवाल, बल्ले सिंह देवड़ा, सुनील गोदारा, जगदीश सारण, लालाराम मेघवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष देशनोक जगदीश जी उपाध्याय, चिरागुद्दीन राठौड़, गणपतराम भांभू गोडू, ओमप्रकाश खिचड़ गोडू, अशोक मेघवाल, सुनील डूडी, गेन सिंह सांखला पूर्व सरपंच, शैतान सिंह सांखला आदि वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।