चंद्रशेखर पार्क में धूमधाम से मनाया गया डांडिया उत्सव 2026, प्रीति गरबा क्वीन बनीं
RNE Bikaner
जे.एन.वी. कॉलोनी के सेक्टर-4 स्थित चंद्रशेखर पार्क में डांडिया उत्सव 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, संगीत की धुनों और डांडिया की खनक के बीच महिलाओं एवं परिवारों ने उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। गरबा और डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
उत्सव का शुभारम्भ "कंजक पूजन" से किया गया। कंजक रूप में अबोध बालिकाओं को आयोजकों एवं अतिथियों द्वारा कई उपहार दे कर, चरण वंदन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बरखा सिंह एवं सुनीता चौधरी द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन रेशु माथुर महोबिया ने ऊर्जावान एवं आकर्षक अंदाज में किया। आयोजन को आइकॉन नर्चरिंग इनोसेंस प्रीस्कूल, बीकानेर एवं न्यू बीड्स अबेकस, बीकानेर की स॔चालक रूपसा बोथरा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनिरुद्ध चौधरी, पार्षद, वार्ड संख्या 34 रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में हेमा जी (मीरा शाखा सदस्य), मधुरिमा सिंह (भारत विकास परिषद सदस्य), रूपसा बोथरा, आरती सरीन, ज्योति अरोड़ा, सोनिका शर्मा, नारायण सिंह खीची, सतपाल जी, रामनिवास पारीक एवं जे.पी. शर्मा (श्याम जी) उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि "ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति का परिचय देते हैं और इससे आपसी सद्भाव भी बढ़ता है।" अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
उत्सव में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। गरबा क्वीन का खिताब प्रीति जी, डांसिंग दीवा का खिताब प्रतिष्ठा। जी, बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार स्मिता जी तथा बेस्ट हेयरस्टाइल का पुरस्कार निष्ठा जी ने प्राप्त किया। विजेताओं को उनकी प्रतिभा, आकर्ष
कार्यक्रम के प्रायोजक और खाओ (Aur Khao) तथा आरती ब्यूटीपार्लर रहे। वहीं, सुरेश गोलगप्पे वाला एवं न्यूट्रीटॉट्स बाय मनीषा मोदी के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन में वेडलॉक इवेंट्स ने इवेंट पार्टनर तथा डीजे बिकाना ने डीजे पार्टनर के रूप में सहयोग दिया।
डांडिया उत्सव ने पारंपरिक संस्कृति, संगीत, नृत्य और सामाजिक मेलजोल का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल रहा। इस आयोजन ने शहरवासियों को एक साथ मिलकर उत्सव मनाने और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।
सुनीता चौधरी और बरखा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।