{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर।   सिस्टर निवेदिता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम 

 

RNE Bikaner

बीकानेर। सिस्टर निवेदिता गर्ल्स कॉलेज, बीकानेर में महान समाजसेविका, शिक्षाविद् एवं महिला शिक्षा की प्रबल समर्थक सिस्टर निवेदिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए छात्राओं को उनके आदर्शों, सेवा भावना, समर्पण तथा महिला शिक्षा के प्रति उनके योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सिस्टर निवेदिता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया गया। उन्होंने शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज में जागरूकता, आत्मनिर्भरता और नारी सशक्तीकरण की प्रेरणा देते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश व्यास ने कहा कि वे एक सच्ची स्वयं सेविका थी और देश की महिला शिक्षा को बढ़ावा देने मैं अहम भूमिका थी।  निदेशक डॉ. श्यामा पुरोहित ने सिस्टर निवेदिता के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की कार्यक्रम अधिकारी  सुषमा व्यास ने भी सिस्टर निवेदिता के सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े आदर्शों को स्मरण करने पर बल दिया।

महाविद्यालय परिवार ने सिस्टर निवेदिता के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और महिला शिक्षा एवं सशक्तीकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया