Kolkata के दुर्गा पूजा मंडप हादसे में मौतों पर बीकानेर के वैष्णोधाम में भक्तों ने श्रद्धांजलि दी!
Rudra News Express Kolkata-Bikaner.
कोलकाता के चोर बागान क्षेत्र में भगदड़ के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति देशभर गहरी संवेदना व्यक्त हो रही है। इसी कड़ी में बीकानेर में भी सैकड़ों लोगों ने कोलकाता हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। बीकानेर के वैष्णोधाम देवी मंदिर में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। घायलों को जल्द स्वस्थ करने के लिए देवी मां से प्रार्थना की। मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश शर्मा ने विधिवत शांति पाठ करवाया। मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मंदिर के प्रबंध संचालक सुरेश खीवानी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कोलकाता के चोर बागान में हुई यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में 19 श्रद्धालुओं की मृत्यु से सभी को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोना अत्यंत पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन समय में सभी को पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करनी चाहिए और उनके दुख में सहभागी बनना चाहिए।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत श्रद्धालुओं को नमन किया। शांति पाठ और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से सभी ने मृतकों की आत्मिक शांति तथा उनके परिजनों के लिए संबल की कामना की।
इस प्रकार वैष्णो धाम मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से कोलकाता हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति शोक, संवेदना और मानवीय एकजुटता व्यक्त की गई।