जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक
RNE Bikaner
बीकानेर, । जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने कहा कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सभी विभाग सतत एवं समन्वित कार्रवाई करें। माइनिंग क्षेत्रों में लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण हो तथा इन्हें हरियालो राजस्थान ऐप के पर जिओ टैग किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा भी अधिकारी मौजूद रहे।
खनिज विकास पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाएं। इसके लिए सभी विभाग सांझा कार्यवाही करें।
उन्होंने अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भंडारण के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई को नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि खनन पट्टाधारियों/ क्वारी लाइसेंसधारियों की समस्याओं की नियमित सुनवाई करें तथा उनकी अंतर्विभागीय समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि में उपलब्ध खनिज के नए क्षेत्र के सीमांकन आदि से जुड़े मुद्दों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित उपखंड अधिकारी अथवा तहसीलदार से करें। किसी प्रकार की समस्या हो तो जिला स्तर पर इससे अवगत करवाया जाए।
जिला गैस इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगरानी समिति की बैठक के दौरान उन्होंने जिले में घरेलू पाइपयुक्त प्राकृतिक गैस कनेक्शन देने तथा व्यावसायिक पाइपलाइन बिछाने की प्रगति समीक्षा की तथा इन विभागों से जुड़े राजस्व लक्ष्यों एवं प्राप्तियों के बारे में जाना। बैठक में खनन, एनएलसी कॉरपोरेशन लिमिटेड, राजस्थान माइंस एवं मिनरल कॉरपोरेशन, वन विभाग तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण, जिला परिषद सहित विभिन्न भागों के अधिकारी जुड़े।