BIKANER : जिला स्तरीय जूनियर बालक बालिका खो खो प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक
RNE Bikaner
बीकानेर ।जिला स्तरीय जूनियर बालक बालिका खो खो 18 वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आदर्श सरस्वती शिक्षण उच्च माध्यमिक विद्यालय गुसाईंसर बड़ा ,श्री डूंगरगढ़ के खेल मैदान पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो,व खिलाड़ी के स्वयं के नाम के बैंक खाते का विवरण अपने साथ लाएं।
जिला खो खो संघ बीकानेर के चेयरमैन हाजी मकसूद अहमद के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें अपनी प्रविष्टि की सूचना प्रतियोगिता संचालक समिति के श्री बद्री नारायण शर्मा,मोहनलाल कस्वा, गोवर्धन राम खिलेरी,व किसन स्वामी को दिनांक 29 अक्टूबर सायं 5:00 बजे तक दे सकेंगे । खो-खो संघ बीकानेर के अध्यक्ष पप्पू राम जी पंवार एवं सचिव नाजरा परवीन के अनुसार इस प्रतियोगिता के आधार पर जिला टीमों का चयन किया जाएगा जो 10 नवंबर से 12 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर खो खो प्रतियोगिता सांवलिया जी सेठ (चित्तौड़गढ़) में भाग लेगी।