{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Dont Miss A Beat : बीकानेर का हल्दीराम हार्ट अस्पताल करेगा जागरूक, डॉ. पिंटू नाहटा बोले - हृदय रोगों से बचाव ही  उपचार
 

 

Rudra News Express Bikaner . 

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल, पीबीएम अस्पताल के हृदय रोग विभाग की ओर मंगलवार से जन जागरण कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम “डोंट मिस ए बीट” के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को  संदेश दिया । हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पिंटू नाहटा ने आमजन से स्वस्थ हृदय के लिए 05 मूल बिन्दु बताए। 

दिल दुरुस्त रखने के लिए डॉक्टर नाहटा के 05 मंत्र : 
1.    संतुलित एवं पोष्टिक आहार जिसमें सब्जी एवं फल की मात्रा प्रचुर हो तथा स्टोर्ड एवं जंक फूड से बचना ।
2.    शारीरिक श्रम जिसमें नियमित भ्रमण, सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम व्यायाम तथा योगा एवं प्रणायाम करना।
3.    तम्बाकू और धूम्रपान, मदिरापान से दुर रहना, क्यांेकि ये रक्त वाहिनियों को संकुचित करके हार्ट अटैक को न्यौता देती है।
4.    रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा तथा ब्लड कॉलेस्ट्रॉल स्तर पर पूर्ण नियंत्रण रखना।
5.    मानसिक तनाव को कम करना व सकारात्मक सोच के साथ जीवन निर्वाह करें इसके लिए ध्यान मेडिटेशन की आदत डालना जिससे हार्ट का ऑटोनोमी तंत्रिका तंत्र हार्ट की धड़कन को नियमित रखी जा सकती है। 

लक्षणों को न करें नजरअंदाज, नियमित फॉलोअप भी जरूरी : 

डॉ. दिनेश चौधरी ने हृदय रोग से जुड़े लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले से हृदय रोग का उपचार ले रहे मरीज चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवाओं और नियमित फॉलोअप में लापरवाही न बरतें।


डॉक्टर अग्रवाल ने बताई सरकारी योजनाएं : 

हार्ट हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए हल्दीराम मूलचन्द कार्डियक सेन्टर में उपलब्ध हृदय रोग उपचार संबंधी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हार्ट हॉस्पिटल मंे नवीन सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध होने की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि नया कार्डियक आपातकालीन परिसर 15 बेड से सुसज्जित, एक नई इको मशीन एवं उसके लिए नया परिसर व वेटिंग हॉल, दो नए ओपीडी कक्ष (चुंकि प्रतिदिन ओपीडी में 500-600 मरीज परामर्श के लिए आते है) की विस्तार किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त तीसरी नई कैथ लेब एवं उसका कक्ष साथ में कैथ लेब आईसीयू 20 बेडेड सुसज्जित वार्ड की सुविधाएं मरीजों को शीघ्र मिलेगी। 

कार्यक्रम में डॉ. सुनील बुडानिया, डॉ. राम गोपाल कुमावत, डॉ. रतन लाल रांका तथा डॉ. राजवीर बेनीवाल, डॉ. नुमान आरिफ ने भी हृदय रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार को लेकर अपने विचार साझा किए।