{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Dotsara reached Dudi's house : रामेश्वर डूडी को देख भावुक हुए डोटासरा, बोले-देखे बिना रहा नहीं गया

 

RNE BIKANER.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा रविवार को बीकानेर पहुंचे। उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष Rameshwar Dudi के घर जाकर उनका स्वास्थ्य देखा। उनकी पत्नी MLA Sushila Rameshwar Dudi सहित परिजनों से पूरी जानकारी ली। डूडी की हालत देख डोटासरा थोड़े भावुक नजर आए। बोले, मुझसे रहा नहीं गया इसलिए देखने चला आया।

दरअसल रामेश्वर डूडी पिछले दो साल से अस्वस्थ है। ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। हाल ही उन्हें अपने घर बीकानेर लाया गया है। वे कोमा की स्थिति में हैं और डॉक्टर्स की टीम देखभाल कर रही है।
रामेश्वर डूडी के निवास पर पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत आदि मौजूद रहे।
डोटासरा बोले, हमें उम्मीद है लोगों की दुआएं काम करेगी : 
डोटासरा ने कहा, रामेश्वर डूडी की बुलंद आवाज हमेशा किसानों के लिए उठी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उन्होंने तत्कालीन वसुंधरा सरकार को किसानों के कर्ज माफ करने के लिए मजबूर कर दिया। तत्कालीन CM Vasundhara Raje विधानसभा में धरने पर आई। रामेश्वर डूडी का हाथ पकड़कर उठाया लेकिन रामेश्वर डूडी किसानों का कर्ज माफ नहीं करने तक आंदोलन करने पर अड़े रहे और सरकार को झुकना पड़ा। उस वक्त कांग्रेस की महज 21 सीटें थीं इसके बावजूद विपक्ष के नेता के तौर पर रामेश्वर डूडी ने गरीब, किसान आम आदमी की आवाज बुलंद रखी।