{"vars":{"id": "127470:4976"}}

डीपी पचीसिया एक बार फिर बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष बने, मामा थिरानी को मिली करारी शिकस्त! 

 
RNE Bikaner.
बीकानेर में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया ने एक बार फिर बाजी मारी है। उन्होंने अपने सामने चुनाव लड़ रहे सुशील थिरानी को बड़े अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही पचीसिया वर्ष 2007 से अब तक लगातार अध्यक्ष चुने जाने का कीर्तिमान बना चुके हैं।
दरअसल बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनाव में इस बार खास रोमांच तब बन गया जब रिश्ते में पचीसिया के मामा और कांग्रेस नेता सुशील थिरानी ने उनके सामने ताल ठोक दी। इतना ही नहीं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी सहित कई नामी-गिरामी उद्यमी, नेता उनके समर्थन मंे आ गए। थिरानी एंड ग्रुप ने पचीसिया पर कई आरोप भी जड़े तथा इस बार के चुनाव को परिवर्तन का चुनाव करार दिया था।
दूसरी ओर पचीसिया ने अपने काम के बूते उद्यमियों से डोर-टू-डोर संपर्क किया। ऐसे मंे शुरुआती दौर में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा था लेकिन चुनाव नतीजे आने के बाद स्पष्ट हो गया है कि पचीसिया और उनका लगभग पूरा ग्रुप जीता है।
इस बार चुनाव में कई राजनीतिक जुड़ाव की भी चर्चा चली थी। थिरानी की दावेदारी के पीछे भी सियासी जुड़ाव होने का अनुमान लगाया जा रहा था। इसी लिहाज से चुनाव काफी रोचक हो गया था।