डॉ जितेंद्र सोनी को मारवाड़ रतन पुरस्कार, शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उप्लब्धिमुलक कार्य किया है
RNE Special.
कवि, कथाकार, आईएएस व सीएम के सचिव डॉ जितेंद्र कुमार सोनी को वर्ष 2026 का मारवाड़ रतन पुरस्कार अर्पित किया जायेगा। यह पुरस्कार मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की तरफ से जोधपुर स्थापना दिवस पर डॉ सोनी को अर्पित होगा।
ट्रस्ट के सहायक निदेशक महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि 12 मई 2026 को जोधपुर स्थापना दिवस पर मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 10.30 बजे होने वाले समारोह में महाराजा गजेसिंह द्वारा प्रदान किया जायेगा। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए महाराजा मानसिंघजी सम्मान डॉ सोनी को अर्पित किया जा रहा है।
डॉ सोनी की अन्य उपलब्धियां:
डॉ जितेंद्र कुमार सोनी को उनके कविता संग्रह ' रणखार ' के लिए साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली का सर्वोच्च युवा पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर का मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार कहानी संग्रह ' भरखमा ' पर मिल चुका है। इसी कहानी संग्रह पर डॉ जितेंद्र सोनी को साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली का सर्वोच्च राजस्थानी पुरस्कार 2025 भी अर्पित हो चुका है।