डॉ. पंकज कुमार थानवी को अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय का प्रभार
Aug 1, 2026, 08:09 IST
RNE Bikaner.
वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक डेयरी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल, बीकानेर के अधिष्ठाता का प्रभार डॉ. पंकज कुमार थानवी को सौंपा गया ।
वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार यह प्रभार सौंपा गए है। डॉ. पंकज कुमार थानवी विभागाध्यक्ष पशु शरीर रचना विभाग, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण, राजुवास, बीकानेर का अतिरिक्त कार्य भी देख रहे है। यह कार्यभार निर्वतमान प्रो. राहुल सिंह पाल के सेवानिवृत उपरान्त दिया गया हैं।