{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Dr..Surendra Verma को बीकानेर में S.P. medical College प्राचार्य बनाया

 

RNE BIKANER .

बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का चार्ज मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर और पीबीएम हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंडेंट डॉक्टर सुरेन्द्र वर्मा को दिया गया है।

 राज्य सरकार ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी। गौरतलब है कि वर्तमान प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी का कार्यकाल 10 अक्टूबर 2025 को समाप्त होने जा रहा है। इसी बीच, राज्य सरकार ने डॉ. वर्मा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है।