डॉ. सुरेन्द्र वर्मा के पिता रामदेवजी का निधन, मेघवाल, जेठानंद, कल्ला सहित कइयों ने श्रद्धांजलि दी
RNE Bikaner.
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र वर्मा के पिताश्री श्री रामदेव के निधन पर बीकानेर में श्रद्धांजलि सभा रखी गई। श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का तांता लगा रहा।
श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास तथा पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और वर्मा परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा सहित कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।
चिकित्सा जगत से पूर्व प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया, एसएसबी अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी, पूर्व अधीक्षक डॉ. पीके सैनी, मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. परमेंद्र सिरोही सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा डॉ. हरदेव नेहरा, डॉ. नरेंद्र डारा, डॉ. मनोज माली, डॉ. जितेंद्र आचार्य, डॉ. स्वाती फलोदिया, डॉ. सुशील फलोदिया, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. पंकज टांटिया, डॉ. एमएल दवा, डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल, डॉ. सुमन बुडानिया, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. विनोद छिम्पा, डॉ. सीएस मोदी सहित कई चिकित्सकों ने अपनी श्रद्धांजलि दी।
मीडिया जगत से बृजमोहन आचार्य, नवीन शर्मा, कुशाल शर्मा, योगेश खत्री, आनंद आचार्य, विनय थानवी, नरेश मारू, राजेश छगाणी, उमेश पुरोहित, राहुल मारवाह सहित अनेक पत्रकार भी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही लैब टेक्नीशियन अरुण रांकावत, संस्थापन अधिकारी नवरत्न श्रीमाली, संजय गहलोत, मेडिकल कॉलेज स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि तथा फार्मा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय श्री रामदेव के सादगीपूर्ण जीवन, उनके मूल्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा वर्मा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
गौरतलब है कि श्री रामदेव का निधन 7 अप्रैल को कोटा में हुआ था। उनके सम्मान में डॉ. सुरेंद्र वर्मा के बीकानेर स्थित निवास पर यह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।