“एक शाम खाटू वाले के नाम” में महिलाओं की भक्ति का रंग बिखरेगा
RNE Bikaner.
श्री शिव मंदिर महिला मंडल की ओर से 21 फरवरी को दोपहर 2:15 बजे से “एक शाम खाटू वाले के नाम” पंचम श्याम फागोत्सव संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रानी बाजार स्थित शर्मा कॉलोनी के बागड़ी भवन के पास स्थित शिव मंदिर में धूमधाम से होगा।
आयोजन से जुड़ी नीता शर्मा ने बताया कि यह फागोत्सव पिछले पांच वर्षों से लगातार विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में गुणगानकर्ता श्री श्याम आस्था परिवार प्रभु श्याम के भजनों की अमृतमयी प्रस्तुति देंगे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
उन्होंने बताया कि फागोत्सव के दौरान कृष्ण नृत्य, चंग धमाल, राधा-कृष्ण नृत्य और मथुरा की प्रसिद्ध होली की झलक विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। भक्ति रस में डूबे भजन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कराएंगे।
नीता शर्मा ने कहा कि मंडल का उद्देश्य अधिक से अधिक मातृशक्ति को भक्ति कार्यक्रम से जोड़ना है, इसलिए किसी प्रकार की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। हर वर्ग की महिलाएं इसमें भाग लेकर प्रभु श्याम की भक्ति में सराबोर होती हैं।
आयोजन को सफल बनाने में श्री शिव मंदिर महिला मंडल की भावना दलेला, मधु खत्री, सरिता सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।
कार्यक्रम को लेकर महिला श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।