Facebook Love Story: 41 साल की महिला बोकारो से लापता, बीकानेर में नरेन्द्रसिंह भाटी के साथ मिली
16 वर्षीय बेटे की मां बीकानेर फेसबुक फ्रेंड के साथ मिली
Feb 16, 2026, 18:36 IST
बोकारो की महिला को पुलिस ने किया बरामद
RNE Bikaner.
झारखंड के बोकारो से लापता 41 वर्षीय रिंकू कुमारी को पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर जिले के गंगाशहर इलाके से बरामद कर लिया है। महिला फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद यहां पहुंची थी और नरेंद्र सिंह भाटी नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। बोकारो सिटी डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
भाई ने करवाई थी FIR:
चार फरवरी को रिंकू के भाई ओम प्रकाश ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन बिना किसी को बताए घर से चली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान महिला की लोकेशन राजस्थान में ट्रेस हुई। इसके बाद एक विशेष टीम को बीकानेर भेजा गया, जहां गंगाशहर क्षेत्र में महिला को खोज निकाला गया।
शादी को 20 साल हुए, 16 वर्ष का बेटा:
पुलिस पूछताछ में रिंकू ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में हुई थी और उसका 16 वर्षीय पुत्र है। पति से अनबन के कारण वह मानसिक तनाव में थी। इसी दौरान फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान नरेंद्र सिंह भाटी से हुई। संपर्क बढ़ने के बाद वह उसके पास बीकानेर चली आई। पुलिस ने महिला को परिजनों के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है