{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर के श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय में छात्राओं के लिए फेयरवेल प्रोग्राम, सब ने बढ़ -चढ़ कर लिया हिस्सा!

 

RNE Bikaner

श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय बीकानेर शहर का अग्रणी कन्या महाविद्यालय है जो हमेशा से ही शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं में नवोन्मेषी और समीचीन विचार प्रेषित करता है।
इसी भाव के साथ आज महाविद्यालय सभागार में अंतिम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए फेयरवेल प्रोग्राम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना, डॉ राजेंद्र जोशी, डॉ तोषनीवाल सहित आज के कार्यक्रम के निर्णायक डॉ वसुधा सेठिया और एडवोकेट मोनिका सेठिया के  द्वारा वीणावादिनी सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुआ। गणेश वंदना,सरस्वती वंदना और नवकार मंत्र के साथ आज के रंगारंग कार्यक्रम का आगाज़ हुआ।
अंतिम सेमेस्टर के छात्राओं ने रैंपवॉक, गेम्स और प्रश्नोतरी द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
मीडिया प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि 
बीए में नैना सोनी मिस फेयरवेल, निकिता जाखड़ मिस फ्लालेस और रिद्धिमा आचार्य मिस टैलेंट और इसी क्रम में बीकॉम में गरिमा भूरा, कशिश ओझा, कुमकुम नवलखा और बीसीए में हर्षिता, अजरीना और किश्ती कोचर आज के कार्यक्रम में विजेता रही जिन्हें प्राचार्य सहित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
आज का मंच संचालन भी छात्राओं द्वारा किया गया।
डॉ वंदना राजवंशी, डॉ लता व्यास और सुश्री रेणु शर्मा सहित सभी संकाय सदस्यों के सहयोग से आज का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।