Fire Erupted in Bikaner's Main Market : केईएम रोड के Sahal Palace में आग से हड़कंप
RNE Bikaner.
बीकानेर में सोमवार देर रात शहर के सबसे मुख्य मार्ग पर स्थित मार्केट में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। सहल पैलेस के जूतों की दुकान में आग: प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार देर रात मिलन ट्रैवल्स के पास धुआं उठता दिखाई दिया जो कुछ ही देर में आग में बदल गया।
तेज लपटें अंडर ग्राउंड से बाहर तक दिखाई देने लगी। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इससे पहले आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग इतनी तेज थी कि लोग आसपास भी नहीं पहुंच सके।
थोड़ी देर में कोटगेट पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई, जिसने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गौरतलब है कि आग सहल पैलेस के अंडर ग्राउंड में लगी, जहां जूतों की दुकान से आग की लपटें निकली। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है और आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।