{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बेसिक पीजी कॉलेज में ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ कार्यक्रम का आयोजन,

 

RNE Bikaner

बीकानेर। बेसिक पीजी कॉलेज, बीकानेर में होम साइंस विभाग की ओर से ‘Flameless Feast’ (फ्लेमलेस फीस्ट) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बिना आग के भोजन तैयार करने की कला को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों में रचनात्मकता, पाक-कला और नवीन प्रयोगों के प्रति रुचि विकसित करना रहा।
 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बिना आग का उपयोग किए विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को पाक-कला के नए तरीकों को सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुरेश पुरोहित, व रोशनी मेडम ने 
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए होम साइंस की प्रोफेसर साधना शर्मा को सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया गया।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में उत्साह और रचनात्मक सोच को बढ़ावा दिया। इस प्रकार ‘फ्लेमलेस फीस्ट’ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।