Bikaner : राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बीकानेर में पुष्पांजलि व स्मरण सभा कल
RNE Bikaner.
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री संचार क्रांति के जनक दिवंगत राजीव गांधी जी की 81 वी जयंती पर कल 20 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे पुष्पांजलि और स्मरण सभा आयोजित की गई है
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी और देहात कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में पंचशती सर्किल स्थित श्री राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर आयोजित इस स्मरण सभा में राजीव गांधी और आधुनिक भारत पर विचार गोष्ठी के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है
संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल के अनुसार बीकानेर शहर एवं देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में सम्पन्न होने वाले इस कार्यक्रम में जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष,जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, पार्षद और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भागीदारी निभायेंगे।