{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Food Poisioning Bikaner: शादी से कार्यक्रम "चमचम" मंगवा कर खाई, 11 बीमार, 02 ICU में

 

Rudra News Express Bikaner.

 

बीकानेर में एक ही परिवार से जुड़े 11 लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए हैं। इन सबको पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 02 की हालत गंभीर होने से ICU में रखा गया है। भर्ती मरीजों में 04 महिलाएं और 07 पुरुष हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग की एक टीम फूड इंस्पेक्टर श्रवण वर्मा के साथ पहले हॉस्पिटल पहुंची और पूरी जानकारी लेने के बाद मौके पर भी गई। इस टीम ने उस दुकान से मिठाई के 03 सेंपल भी लिए हैं जहां से मिठाई खाने के बाद बीमार होने की बात कही गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीरामसर में शादी की बंदौली से जुड़ा कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने आस- पास के गांवों से रिश्तेदार जुटे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान गंगाशहर इलाके की हर्षिता स्वीट्स नामक दुकान से मिठाई "चमचम" मंगवाई। रात में खाना खाने के बाद सुबह सबकी तबीयत बिगड़ गई। इनमें से 11 को भर्ती करवाया गया है।

पीबीएम हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर बी सी घीया के मुताबिक सभी को उपचार दिया जा रहा है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हर्षिता स्वीट्स पर जांच पड़ताल कर सेंपल लिए है।