{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौसेवा सहित हुए अनेक आयोजन

 

RNE Bikaner.

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के भाव के साथ सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत के नेतृत्व में गौसेवा  जुड़े अनेक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामनाएं की।कार्यक्रम के तहत गौमाता की सेवा को विशेष प्राथमिकता देते हुए 75kg  हरा चारा एवं 21 किलो तरबूज गायों को खिलाया गया। कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत ने कहा कि अशोक गहलोत ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा। उनकी संवेदनशील सोच, कल्याणकारी योजनाएं और सर्वधर्म समभाव की नीति ने राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में उन्हें जननेता के रूप में स्थापित किया है। उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्य करना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि गौसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना ही अशोक गहलोत की विचारधारा को आगे बढ़ाना है।राहुल जादुसंगत के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार से जुड़े अन्य जनहितकारी कार्य भी किए तथा पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व को जनसेवा का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह सेवा, समर्पण और उत्साह से ओतप्रोत रहा।इस अवसर पर रामनाथ आचार्य, अकरम अली, भवानी राजपुरोहित, अमजद निर्माण, सुनील कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।