{"vars":{"id": "127470:4976"}}

टाउन हॉल का किराया कम करने की मांग, पूर्व महापौर हाजी मक़सूद अहमद ने कलाकारों के समर्थन का किया ऐलान

 

RNE Bikaner.

पूर्व महापौर हाजी मक़सूद अहमद ने  शहर के रंगकर्मी,साहित्य, संगीत ,एवं विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों द्वारा टाउन हॉल एवं रंगमंच के किराया कम करने की माँग जिला कलेक्टर एवं बीडीए से की है मे उनका समर्थन कर सहयोग को तैयार, बीकानेर शहर रंग कर्मियों का शहर है यहाँ आए दिन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते रहते हैं जब से टाउन हॉल का किराया बढ़ाया गया है तब से नाटक संगीत एंव  सांस्कृतिक गतिविधियां शहर में थम सी गईं है। 
 

इन्हीं मंचों से शहर के युवा कलाकारों ने कला की प्रस्तुति देकर नेशनल एंव इंटरनेशनल लेवल पर बीकानेर का नाम रोशन किया है । 
 

किराया बढ़ोतरी के बाद हज़ारों कलाकार बीकानेर के युवा गत कई महीनों से अपनी कला का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं उनमें मायूसी छायी हुई है अगर किराया बढ़ोतरी को कम नहीं किया गया तो कलाकारों  के साथ अन्याय होगा में ओर बीकानेर शहर के कला प्रेमी कलाकारों के साथ मिलकर हम संघर्ष करने में उनका सहयोग करेंगे में जिला कलेक्टर एवं बीडीए के अधिकारियों से गुज़ारिश करता हूँ की रजिस्टर संस्थाओं के लिए किराया बढ़ोतरी को कम कर कलाकारों को राहत प्रदान करें।