Bikaner : गंगाशहर पुलिस ने हैड पोस्ट ऑफिस के पास से पिस्टल सहित शख्स को पकड़ा
Oct 28, 2025, 14:33 IST
RNE Bikaner.
गैंगवार पर प्रहार, हथियारों मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही धरपकड़ के दौरान बीकानेर की गंगाशहर पुलिस ने एक शख्स को पिस्टल, मैगजीन, कारतूस सहित पकड़ा है।
गंगाशहर CO पार्थ शर्मा के मुताबिक थानाधिकारी रमेश सरवटा व थाना टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इस दौरान नीरज सक्सेना पुत्र देवकिशन आयु 44 वर्ष को दबोचा है। नीरज सक्सेना कोटगेट थाना इलाके में पोस्ट ऑफिस के पीछे रहता है। उससे एक पिस्टल मय मैगजीन दो कारतूस बरामद हुए हैं। हथियार बरामद होने के साथ ही पुलिस उस पूरे नेटवर्क के पीछे लगी है जो हथियारों की सप्लाई करता है। ये किस्से और किस मकसद से लाये गए इसकी भी पड़ताल हो रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों को किसी वारदात के दौरान उपयोग में लिया गया है या नहीं। पकड़े गए शख्स की आपराधिक कुंडली भी खंगाली जा रही है।