Gangster Rohit Godara का घर तोड़ा, किसने की कार्रवाई, प्रशासन मौन! IG की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है खुलासा
Rudra News Express, Bikaner.
अपराध की दुनिया में दबदबा बनकर बैठे लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा वाली जोड़ी में से रोहित गोदारा के घर पर बीती देर रात बुलडोजर चल गया। सुबह जब लोग जागे तब तक घर का बड़ा हिस्सा जमींदोज था। हैरानी की बात यह है कि घर किसने तोड़ा? इस सवाल पर सभी मौन हैं। प्रशासन ने अभी तक यह नहीं बताया है कि क्या यह एंटी गैंगस्टर एक्शन है या किसी दूसरी गैंग ने अपनी ताकत दिखाई है। अलबत्ता बीकानेर रेंज के IG पुलिस ने दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है। हो सकता है इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई को लेकर कुछ खुलासा हो।
बता दें कि रोहित गोदारा मूल रूप से बीकानेर के लूणकरणसर इलाके का निवासी है जहां इसके पैतृक मकान है। लंबे समय से घरवालों से कोई संपर्क नहीं है। गोदारा के घरवाले भी उससे अपना किसी तरह का रिश्ता होने से अब इनकार कर रहे हैं।
इन सबके बीच घर गिराने की कार्रवाई ने सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर गोदारा के टूटे हुए घर के वीडियो, फोटो वायरल हो रहे हैं। पूरे मामले पर लूणकरणसर के तहसीलदार विनोद पूनिया से जानना चाहा तो उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मेरा ट्रांसफर हो गया है। कल ही रिलीव हो गया।