स्वस्थ समाज का आधार स्वस्थ नारी: डॉ पुष्पा शर्मा राजकीय डूंगर महाविद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
RNE Bikaner
स्वस्थ समाज का आधार स्वस्थ नारी: डॉ पुष्पा शर्मा राजकीय डूंगर महाविद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर ,व्याख्यान व जागरूकता रैली का आयोजन। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को महाविद्यालय परिसर में पोषण ,व्यक्तिगत* स्वच्छता ,ध्यान पर एक विशेष व्याख्यान, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट पर जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो स्मिता जैन ने की । महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ सोनू शिवा ने स्वागत उद्बबोधन में पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और ध्यान को उत्तम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया । कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि का औपचारिक परिचय डॉ उषा लामरोर द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विदुषी और समाज सेविका चिकित्सक डॉ पुष्पा शर्मा ने पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और ध्यान विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को संतुलित आहार और स्वच्छता अपनाने के व्यावहारिक सुझाव दिए। डॉ पुष्पा शर्मा ने बताया कि आज के दिनचर्या खानपान और मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग महिला स्वास्थ्य को बहुत हद तक प्रभावित करता है उन्होंने छात्राओं को जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक, तला भूना खाने से दूर रहने की सलाह दी और मेडिटेशन को अपनाकर कई प्रकार की चिताओं से दूर रहने की बात पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओ द्वारा पूछे गई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ सुनीता गोयल ने किया । अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद निकिता कस्वा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्राओं हेतु निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें डॉ पुष्पा शर्मा ने बड़ी संख्या में छात्राओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श दिया। इसके साथ ही कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम व बालिका अधिकारों का संदेश देती पीसी पीएनडीटी एक्ट जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में डॉ उमा राठौड, डॉ अनीता गोयल, डाॅ पूनम चारण,डाॅ पूजा चौधरी ,डाॅ अर्चना पुरोहित डाॅ छाया शरमा की सहभागिता रही।