' हेलो मायड़ रो ' डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन 29 अप्रैल को, राजस्थानी भाषा, साहित्य को लेकर परिसंवाद भी होगा
RNE Bikaner.
राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं कला को समर्पित प्रज्ञालय संस्थान द्वारा अपने आयोजनों की श्रृंखला में 29 अप्रैल को सांय 5 बजे लक्ष्मी नारायण रंगा सृजन सदन में राजस्थानी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन एवं परिसंवाद का आयोजन होगा।
राजस्थानी रचनाकार कमल रंगा ने बताया कि राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को केंद्र में रखकर बनाई गई बिणजारो - ' हेलो मायड़ रो ' का आयोजन में प्रदर्शन किया जायेगा। इस फिल्म के निर्देशक अरविंद चौधरी है। रंगा ने बताया कि यह डॉक्यूमेंट्री राजस्थानी के साहित्यकार, विद्वान नागराज शर्मा को समर्पित है। इस फिल्म का संपादन यश चौपड़ा ने किया है।
कमल रंगा ने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के लिए विशेष रूप से युवा पीढी को आमंत्रित किया गया है। फिल्म प्रदर्शन एवं परिसंवाद के लिए राजस्थानी भाषा, साहित्य के विद्वानों को आमंत्रित किया गया है।