{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner AQI 245 : हजारों हांफने लगे, सैकड़ों डॉक्टर के पास पहुंचे, कुछ भर्ती

 

RNE Bikaner.
 

दीपावली की खुशी के बीच ही बीकानेरवासियों के लिए एक अलार्मिंग न्यूज भी आई है। अलर्ट इस बात के लिए होना है की शहर की हवा में प्रदूषण का जहर बुरी तरह घुल गया है। बीती देर रात बीकानेर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)  245 तक पहुंच गया। AQI लेवल 100 से अधिक होने पर हवा की गुणवत्ता खराब होने लगती है। शहर की JNV कॉलोनी, खतुरिया कॉलोनी, अंबेडकर सर्किल के आसपास प्रदूषण सर्वाधिक नोट किया गया।
हवा में आई खराबी हालांकि अकेले दीवाली की रात या सिर्फ पटाखों के कारण ही नहीं आई है वरन पिछले कुछ दिनों से लगातार उड़ रहे Dust Particle (धूल कणों) की वजह से भी ऐसा हुआ है। इसके लिए काफी हद तक टूटी सड़कें और सड़कों के किनारे जमा धूल भी जिम्मेदार है। हालांकि हवा की गुणवत्ता दीपावली की रात में सर्वाधिक खराब रही लेकिन अब भी यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मंगलवार दोपहर 01 बजे भी AQI लेवल 166 तक रहा।

हजारों लोगों पर असर : 
 

हवा में प्रदूषण का सर्वाधिक असर उन लोगों पर दिखा है जो श्वास की तकलीफ से जूझ रहे हैं। ऐसे हजारों लोग हांफने लगे हैं। इनमें से कइयों की हालत इतनी खराब हुई है की डॉक्टर को दिखने के बाद नेबुलाइज करना पड़ रहा है। कुछ को हॉस्पिटल में भर्ती भी किया गया है। एसपी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और श्वसन रोग के सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर गुंजन सोनी कहते हैं, शवसन रोगियों के लिए ये सर्वाधिक संवेदनशील समय है। अगर दवाई छोड़ दी है तो तुरंत इसे चालू करें। जहां तक संभव हो घर से बाहर प्रदूषण वाले इलाकों में ना जाएं। जाना भी पड़ें तो मास्क लगाकर रखे। घर में भी डस्टिंग खुद न करें। घर में सफाई के दौरान धूल उड़ाने की बजाय इसे गीले कपड़े से साफ करें। 

बीकानेर में दीपावली की रात यूं बढ़ता रहा प्रदूषण : 
 

  1. दोपहर 04 बजे : 133
  2. रात 08 बजे  : 161 
  3. रात 10:50  बजे  :  234
  4. रात 11 : 10 बजे 245

सिर्फ दीपावली जिम्मेदार नहीं : 
 

बीकानेर में हवा की गुणवत्ता खराब होते लंबा समय हो गया है। बीकानेर शहर राजस्थान के सर्वाधिक प्रदूषण वाले शहरों में आता है। बीते एक पखवाड़े की ही बात करें तो यहाँ आम दिनों में भी AQI लेवल 170 से अधिक हो रहा है।