{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bajju में विधायक अंशुमान-कांग्रेस नेता गणपतराम में हॉट टॉक, पुलिस ने बीच-बचाव किया!

 

​​​​​Rudra News Express Bajju-Kolayat. 

बज्जू में पंचायत समिति प्रधान के चुनाव के दौरान एकबारगी माहौल तब तनावपूर्ण हो गया जब भाजपा के कोलायत विधायक अंशुमानसिंह भाटी वहाँ मौजूद लोगों में से कुछ को अनधिकृत बताते हुए नाराज हो गए। इनमें कांग्रेस नेता गणपतराम सीगड़ भी शामिल थे।

दरअसल कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी और कांग्रेस नेता गणपत राम सीगड़ के बीच 100 मीटर के दायरे को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने सीगड़ को निर्धारित दायरे से बाहर जाने के लिए कहा। इस पर सीगड़ ने वहां विधायक अंशुमानसिंह तैश में आ गाये। दोनों के बीच तेज आवाज में बात होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत करवाया। 

गौरतलब है कि बज्जू में कांग्रेस की जाली देवी प्रधान बनी है। उन्हें 15 में से 10 वोट मिले।  यहाँ मुकाबला कांग्रेस की जाली देवी और भाजपा की नखतू देवी के बीच था।