{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Independence Day : बीकानेर के कानाराम जाख, देवकरण सहित राजस्थान के 22 पुलिसकर्मियों का सम्मान होगा 

 

Rudra News Express Jaipur- Bikaner.

इस बार राजस्थान का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा। समारोह में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान पुलिस एवं कारागार विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें बीकानेर से जुड़े पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

राज्य स्तरीय समारोह में 2 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस पदक और कारागार विभाग के 4 कार्मिकों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे।

बीकानेर के दो पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक :

पुलिस पदक पाने वालों में त्वरित अनुसंधान एवं निस्तारण सेल, बीकानेर के हेड कांस्टेबल-3079 कानाराम जाखड़ तथा 3rd बटालियन आरएसी, बीकानेर के हेड कांस्टेबल-102 देवकरण शामिल हैं। राज्य स्तरीय समारोह में दोनों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

दो अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक :

तीसरी बटालियन आरएसी, बीकानेर के कंपनी कमांडर एवं हाल सेवानिवृत्त भंवर सिंह तथा एजीटीएफ, सीआईडी (सीबी), जयपुर के सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इन पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस पदक :

पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में मनीष अग्रवाल द्वितीय, अवनीश कुमार शर्मा, धर्मेंद्र सिंह सागर, चैन सिंह महेचा, कैलाश चंद्र, सवाई सिंह, सही राम, जसवंत राम, देवी सिंह, भोजराज सिंह, कानाराम जाखड़, देवकरण, गिरधारी लाल, तलसा राम, सुरेंद्र सिंह और तेजा राम शामिल हैं।

कारागार विभाग के चार कार्मिक भी सम्मानित :

कारागार विभाग के उपाधीक्षक रमाकान्त शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं उपाधीक्षक योगेश तेजी, कारापाल लोकोज्जवल सिंह और सुगर सिंह गुर्जर को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।